hina khan
लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची हिना खान ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पेस्टल ग्रीन आउटफिट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान बहुत अच्छी लग रही थी। लेकिन एक बार फिर यूजर्स को हिना का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है और उन्हें लगातार भद्दे कमेंट्स सुनने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हिना को लिखा- 'ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगी क्योंकि तुम्हें बोलना बेकार है। लेकिन तुम्हें इतना तो पता होगा मोहर्रम का महीना चल रहा है। उसका ही ख्याल रख लेती'