hina khan
हाल ही में हिना जब फेसबुक में लाइव चैट कर रही थीं, इस दौरान एक यूजर ने लिखा- ‘रॉकी कुत्ते को दफा करो और लव से शादी करो।’ हिना लाइव के दौरान सभी के कमेंट्स पढ़ रही थीं। तभी हिना ने लाइव के दौरान इस कमेंट को भी पढ़ लिया। आधा कमेंट पढ़ने के बाद हिना रुक गई और उनका रिएक्शन देखने लायक था। कमेंट को पढ़कर हिना जोरों से हंसने लगी। इसके बाद हिना ने आगे कहा कि लव को ये सब अच्छा नहीं लगता। हिना ने कहा- हम ऐसी बातों पर माइंड नहीं करते लेकिन लव को ये अच्छा नहीं लगेगा। वह ये बातें पसंद नहीं करता।