फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल के साथ हिना खान की पाउट सेल्फी हुई वायरल, चर्चाओं का बाजार गर्म

Tue, 01 May 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan
'बिग बॉस' के सीजन 11 की फाइनलिस्ट हिना खान अक्सर ही अपनी खूबसूरती और रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन इस बार वह अपनी आने वाली पहली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हिना कुणाल रॉय कपूर के निर्देशन में बन रही शॉट फिल्म 'स्मार्ट फोन' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan - फोटो : Twitter
हिना ने अपनी इस फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर किया है। इसमें वो कुणाल के साथ नजर आ रही हैं और दोनों ने पाउट बनाया हुआ है। उनके इस पाउट वाले अंदाज से एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि हिना का नाम लव त्यागी और रॉकी के साथ पहले ही जुड़ता रहा है और अब यह फोटो सवाल तो उठा ही रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
hina khan
हिना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह देसी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा हैं, 'जब आप कुणाल कपूर को भी पाउट करने के लिए मना लें। स्मार्ट फोन, जल्द ही आप लोगों के बीच।'
 

 

4 of 5
hina khan
बता दें कि हिना इससे पहले लव त्यागी के साथ हुई अपनी गहरी दोस्ती को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी। बिग बॉस के दौरान दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग हो गई थी। शो में दोनों को कई बार एक-दूसरे के सपोर्ट में हमेशा साथ खड़े देखा गया। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और दोनों का नाम जोड़ते हैं। हाल ही में एक फैन ने हिना को लाइव चैट के दौरान लव से शादी करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
हाल ही में हिना जब फेसबुक में लाइव चैट कर रही थीं, इस दौरान एक यूजर ने लिखा- ‘रॉकी कुत्ते को दफा करो और लव से शादी करो।’ हिना लाइव के दौरान सभी के कमेंट्स पढ़ रही थीं। तभी हिना ने लाइव के दौरान इस कमेंट को भी पढ़ लिया। आधा कमेंट पढ़ने के बाद हिना रुक गई और उनका रिएक्शन देखने लायक था। कमेंट को पढ़कर हिना जोरों से हंसने लगी। इसके बाद हिना ने आगे कहा कि लव को ये सब अच्छा नहीं लगता। हिना ने कहा- हम ऐसी बातों पर माइंड नहीं करते लेकिन लव को ये अच्छा नहीं लगेगा। वह ये बातें पसंद नहीं करता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें