कभी टीवी की फेवरेट और संस्कारी बहू मानी जाने वाली हिना खान बिग बॉस में जाने के बाद लोगों के निशाने पर हैं। टीवी के स्टार्स और बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट्स लगातार हिना खान के रवैये की आलोचना कर रहे हैं। इस सीजन में हिना खान अपनी हरकतों के चलते सबकी हिट लिस्ट में आ गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Hina Khan
मंगलवार 28 नवंबर के एपिसोड में 'लिलिपुट और दानव' लग्जरी बजट टास्क की शुरुआत हुई। इस टास्क के तहत लिलिपुट टीम वाले दानवों को उठाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हिना ने इस दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम के सदस्यों को काफी प्रताड़ित किया। उनकी आंखों पर मिर्च का पाउडर तक डाल दिया। इसके बाद हिना ने शिल्पा की टीम को चुनौती देते हुए कहा, 'हम रोने वालों में से नहीं है।'
विज्ञापन
3 of 4
Hina Khan
हिना ने जैसे ही शो में ये कहा ट्विटर पर उनका मजाक बनने लगा। कई लोगों ने तो ये तक कह दिया कि बात-बात पर रोने वाली हिना खान ये बात कहते हुए अच्छी नहीं लगतीं।
Hina : Hum rone walo me se nahi hai...
Hahahahahahahahaha 😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂
JOKE OF THE SEASON😂😂 #BB11 @eyehinakhan pic.twitter.com/28VAI8H9Am
— alia khan (@xfangirlx___) November 28, 2017
कुछ यूजर्स ने ये भी कहा आप पिछले 8 सालों से रो ही तो रही हैं। अच्छा मजाक था। आपको बता दें कि मशहूर एक्टर करन पटेल ने हाल ही में हिना का एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''हिना खान कितने झूठ बोलती हैं। इस वीडियो में देखिए कि वह घरवालों को लेकर कितनी बेकार बातें करती हैं।''