फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के बाद टीवी की इस बहू की खुली किस्मत, अब रैंप पर बिखेरेंगी जलवा

Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hina Khan
बिग बॉस 11 के घर से बाहर निकलने के बाद कंटेस्टेंट्स की किस्मत का पिटारा खुल गया है। रियलिटी शो में 'आवाम' की पसंद अर्शी खान 'खतरों की खिलाड़ी' में नजर आएंगी तो वहीं लव त्यागी 'स्प्लिट्सविला' में रोमांस करते दिखेंगे। हमने आपको पहले ही बताया था कि शो के 7 कंटेस्टेंट्स को फिल्म या शो का ऑफर मिला है। अब इस लिस्ट में बिग बॉस 11 की ड्रामा क्वीन का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Hina Khan
'अक्षरा' के नाम से फेमस हिना खान अब रैंप पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस 11 के बाद उनका यह पहला प्रोजेक्ट है जिससे वह डेब्यू करने वाली हैं। वह लक्मे फैशन वीक 2018 में कोलकाता बेस्ड लेबल ओसा के लिए शो स्टॉपर बनेंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Hina Khan
बिग बॉस 11 के घर में हिना खान ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया और एक स्टाइल आइकन के रुप में उभरकर सामने आई। उन्होंने अपनी 'बहू' की इमेज को तोड़ा और मॉर्डन रुप में दिखीं। गौरतलब है कि हाल ही में उन्हें मोस्ट स्टाइलिस्ट अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 
विज्ञापन

4 of 4
Hina Khan
बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान सबसे ज्यादा विवादों में रहीं। हिना टॉप 2 में शामिल हुईं लेकिन अपनी निगेटिव पब्लिसिटी की वजह से विनर नहीं बन पाईं। फिनाले के दिन बाहर आने के बाद वो मीडिया से मुखातिब हुई थीं। इसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखी थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें