फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर पर भड़के हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड, नेपोटिज्म का समर्थन करने पर लगाई फटकार

Thu, 25 Jun 2020 04:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रॉकी जायसवाल और सोनम कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर इस वक्त जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री भी दो हिस्सों में बंट गई है। कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कई खुलकर इसके खिलाफ बोल रहे हैं। हाल ही सोनम कपूर ने भाई- भतीजावाद के समर्थन में ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे देखकर अभिनेत्री हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल बुरी तरह से भड़क गए। 
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद कई बड़े निर्माता- निर्देशकों समेत स्टार किड्स को इसका दोष दिया जा रहा है। पिछले कई दिनों लोग ऐसी फिल्म हस्तियों पर निशाना साथ रहे हैं। इसी बात का जवाब देते हुए सोनम कपूर ने फादर्स डे के मौके पर एक ट्वीट किया।
विज्ञापन

3 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम ने लिखा था, 'आज फादर्स डे पर मैं एक बात और कहना चाहूंगी। मैं अपने पिता की बेटी हूं और हां मैं यहां उनकी वजह से हूं और मुझे बहुत कुछ खास मिला है। ये कोई बेइज्जती नहीं है, मेरे पिता ने मुझे ये सब देने के लिए बहुत मेहनत की है और ये मेरे कर्म ही हैं जिस कारण मैं कहां और किसके यहां पैदा हुई। मुझे उनकी बेटी होने पर गर्व है।' 
 

4 of 6
हिना खान, रॉकी जायसवाल - फोटो : Social Media
सोनम कपूर के इस ट्वीट पर रॉकी जायसवाल ने जवाब देते हुए लिखा, 'तो हर एक शख्स जिसे बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) और संपन्न न होने की वजह से मौका नहीं मिला और इस वक्त वे जहां हैं, वो उनके पिछले जन्म का कर्म है। इस तर्क से तो मैं आपकी अगली जिंदगी के बारे में सोच ही नहीं पा रहा हूं। पूरी इज्जत के साथ मैडम, मुझे आपसे कुछ बेहतर की उम्मीद थी।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Hina Khan-Rocky Jaiswal
रॉकी ने एक और ट्वीट किया, 'वैसे नए विचार वाले खगोलीय संतुलन के कारण ही इस देश में अमीर, संपन्न और ताकतवर लोग गरीबों को सड़क पर छोड़ जाते हैं। ये लोग क्रूरता को कर्म का गलत नाम देते हैं। आपने अपनी सच्चाई स्वीकार कर ली। आपकी सोच की इज्जत करता हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। वहीं कंगना रनौत, रवीना टंडन और सोनू निगम सहित कई बड़े सितारे फिल्म इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। 

सलमान खान का समर्थन कर ट्रोल हुए सुनील ग्रोवर, करारा जवाब देकर बोलती की बंद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें