हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में हिमेश रेशमिया कहते हैं, 'देख रहे हैं आप जन्मदिन मेरा और केक ये (सोनिया कपूर) काट रही हैं।' इस पर सोनिया हिमेश को केक खिलाते हुई कहती हैं कि 'क्योंकि आप और मैं एक हैं'। इसके बाद हिमेश रेशमिया बोलते हैं, 'आप सभी की बधाई के लिए शुक्रिया। यह जन्मदिन अलग है। महामारी है, दूरियां हैं, दोस्त भी दूर हैं, लेकिन आप लोग हमेशा दिल के करीब हैं।'