फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल के बारे में सवाल पूछने पर हिमेश रेशमिया ने दिया ऐसा जवाब, बोले- किसी की निजी जिंदगी पर...

Fri, 20 Dec 2019 07:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर के गाने से रातोंरात स्टार बनने वालीं रानू मंडल बीते दिनों फैंस के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा में आ गई थीं। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को रेलवे स्टेशन से उठाकर एक स्टार बना दिया। उन्होंने रानू को अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया। हाल में जब हिमेश से रानू के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वो किसी के निजी जीवन की घटनाओं के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

2 of 4
ranu mondal - फोटो : social media
दरअसल हिमेश अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों ने उनसे रानू मंडल को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसके जवाब में हिमेश ने कहा, 'अगर  मंडल की पेशेवर गायकी के नजरिये से आप मुझसे कोई सवाल करें, तो मैं जवाब दे सकता हूं। लेकिन उनके निजी जीवन की किसी घटना पर टिप्पणी का मुझे कोई हक नहीं बनता।'
विज्ञापन

3 of 4
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
कुछ दिनों पहले रानू के बारे में सवाल करने पर हिमेश भड़क गए थे। उन्होंने कहा था मैं उनका मैनेजर नहीं हूं, जो आप उनके बारे में मुझसे पूछ रहे हैं । इंडस्ट्री में ब्रेक मैंने सिर्फ रानू को नहीं, बल्कि कई सारे स्टार्स को दिया है । जैसे आर्यन, दर्शन, शैनन, पलक मुच्छल ।
विज्ञापन

4 of 4
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
रानू पिछले दिनों काफी ट्रोल हुई थीं । इस पर हिमेश ने कहा था, 'बीते काफी समय से मेरी कोई ट्रोलिंग नहीं हुई है । रानू की सेल्फी वीडियो वाले ट्रोलिंग मामले के बारे में मैं जानता हूं लेकिन इस पर आप मुझसे कुछ ना पूछें, बल्कि रानू से जाकर जवाब मांगें' ।
 

परिणीति चोपड़ा ने चुकाई विरोध की कीमत, इस पद से हटाने की अफवाह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें