फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमेश रेशमिया ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, पत्नी संग शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

Wed, 15 May 2019 05:10 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : instagram
मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अपने काम से ही नहीं बल्कि रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 11 मई साल 2018 में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोनिया कपूर से शादी की थी। ऐसे में दोनों की शादी को एक साल हो चुका है। खबर है कि इस मौके पर हिमेश, पत्नी सोनिया संग विदेश में छुट्टियां मनाने गए। वह स्कॉटलैंड में सोनिया के साथ घूमे और सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीर भी शेयर की।
विज्ञापन

2 of 5
himesh reshammiya and sonia
तस्वीर में दोनों की बेहद शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों साथ में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। हिमेश जहां एक तरफ पर्पल कलर के सूट में नजर आए तो वहीं, सोनिया की बात करें तो वे ब्लैक ब्लेजर और जींन्स में नजर आईं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर - फोटो : instagram
बता दें कि इस तस्वीर को शेयर कर हिमेश ने कैप्शन में लिखा, 'शादी की पहली सालगिरह, #ScotlandBlues. सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करने के बाद से ही दोनों को ढेर सारी बधाईयां आना शुरू हो गईं। 

4 of 5
Himesh Reshammiya
वहीं गायक शान ने हिमेश को शादी की पहली सालगिरह की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'बधाई, आपको और सोनिया को ढेर सारा प्यार।' इंडियन आइडल के पहले विजेता गायक अभिजीत सावंत ने भी इस खास मौके पर कपल को विश किया। बता दें कि शादी पर बात करते हुए हिमेश ने कहा था 'हम काफी समय से साथ में हैं. शादी इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का एक अच्छा कदम थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
himesh reshammiya and sonia
हिमेश अपनी रिलेशनशिप को साधारण तरीके से जीने में खुश हैं। उन्होंने कहा' हम दोनों साथ में काफी रोमांटिक हैं, मैं उस महिला के साथ हूं जिससे मैं प्यार करता हूं, इससे बेहतर जिंदगी और हो ही नहीं सकती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें