सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ था। बॉलीवुड में हिमेश अपने यूनिक स्टाइल की गायकी की वजह से जाने जाते हैं। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' उस दौर में काफी हिट हुआ था। साथ ही हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें उनके इस पहले ही डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आपको जानकार हैरानी होगी कि 'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने देने वाले हिमेश दरअसल सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर नहीं बनना चाहते थे लेकिन पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया।
विज्ञापन
3 of 5
हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी। हिमेश ने अब तक 700 गाने गाए हैं और 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है।
4 of 5
इसी साल मई में हिमेश रिशेमिया उस समय चर्चा में आए जब अचानक उनकी दूसरी शादी की खबर आई। हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुजराती रीति रिवाजों से शादी की। हिमेश और सोनिया पिछले 10 साल से रिलेशन में थे। साल 2017 में हिमेश ने शादी के 22 साल बाद पहली पत्नी कोमल को तलाक दे लिया था। शादी में हिमेश की पहली पत्नी का बेटा भी मौजूद था।
हिमेश की पत्नी सोनिया खुद भी एक्ट्रेस हैं। वो 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रिमिक्स', 'यस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सोनिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में एक फाइनेंस कंपनी में सेक्रेटरी के तौर पर शुरू की थी।