फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत पर बुरी तरह भड़कीं हिमांशी खुराना, बोलीं- 'ओह अब ये प्रवक्ता बन गईं...'

Tue, 01 Dec 2020 12:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशी खुराना और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
किसान आंदोलन के मुद्दे पर बॉलीवुड सेलेब्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कोई इस मुद्दे पर किसानों का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके विरोध में खड़ा है। अभिनेत्री कंगना रणौत भी इस मुद्दे पर लगातार अपनी राय दे रही हैं। इस बीच बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना ने एक ट्वीट के जरिए कंगना को खरी-खरी सुनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर
दरअसल, कंगना रणौत ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'शर्मनाक... किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। उम्मीद है, सरकार ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों को फायदा उठाने का मौका नहीं देगी और खून के प्यासे गिद्धों और टुकड़े गैंग को फिर से शाहीन बाग दंगे जैसे हालात बनाने से रोकेगी।'

 
विज्ञापन

3 of 5
हिमांशी की प्रतिक्रिया - फोटो : Instagram
कंगना के इस ट्वीट पर हिमांशी खुराना ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ओह, अब ये प्रवक्ता बन गई हैं। बात को गलत ऐंगल देना इनसे सीखे कोई ताकि कल को ये लोग कुछ करे पहले से ही लोगों में कारण फैला दिया, क्यों दंगे होंगे... स्मार्ट ना, पहली सरकार से पंजाबी खुश थे ना अब अगर हमारे मुख्यमंत्री आगे कुछ करते तो खुद ठंड में सड़कों पर ना निकलते।'

4 of 5
हिमांशी की प्रतिक्रिया - फोटो : Twitter
एक ट्वीट में हिमांशी ने लिखा, 'चलो अब अंतर नहीं रहा आप में और बॉलीवुड में, क्योंकि आपके अनुसार, आपके साथ गलत हुआ था तो शायद आप ज़्यादा कनेक्ट कर पातीं किसानों से। चाहे वो गलत या सही, लेकिन यह सब तानशाही से कम नहीं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इनर रिंग रोड पर प्रदर्शन के दौरान किसान - फोटो : अमर उजाला
हालांकि हिमांशी खुराना की इस बात पर कंगना रणौत ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है किसान नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली के आसपास और राजधानी में विरोध कर रहे हैं।

जिस 'सामरी' को देख कभी डर से कांपने लगते थे लोग, आज इस तरह जिंदगी जी रहा है बॉलीवुड का सबसे डरावना 'भूत'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें