फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांश से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं नेहा कक्कड़, अब इस शख्स को डेट करने की खबरें तेज

Fri, 09 Aug 2019 09:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar and Vibhor Parashar - फोटो : file photo
हिमांश कोहली (Himansh Kohli) से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) डिप्रेशन में चली गई थीं। इस बात की जानकारी खुद नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। साथ ही नेहा ने कई पोस्ट किए थे जिसमें वह ब्रेकअप का जिम्मेदार हिमांश को ठहरा रही थीं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल' कंटेस्टेंट को डेट कर रही हैं। नेहा और कंटेस्टेंट के अफेयर की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। मामला बढ़ता देख अब इस कंटेस्टेंट का बयान आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar, Vibhor Parashar and Himansh Kohli - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) के कंटेस्टेंट विभोर पराशर (Vibhor Parashar) को डेट कर रही हैं। विभोर पराशर 'इंडियन आइडल 10' के कंटेस्टेंट थे जिसे नेहा कक्कड़ ने जज किया था। खास बात है कि नेहा ने विभोर और कुशाल पंडित के साथ कई टूर भी किए। जिसके बाद से नेहा और विभोर के अफेयर की खबरें आने लगीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Kakkar and Vibhor Parashar - फोटो : file photo
बॉलीवुड लाइफ से इंटरव्यू के दौरान विभोर ने अपने और नेहा कक्कड़ के रिश्ते की सच्चाई का खुलासा किया। विभोर ने कहा- 'मैं अगर विभोर पराशर हूं तो उनकी वजह से हूं। उनकी इज्जत करता हूं। इसलिए मैं इन अफवाहों पर बोलना भी पसंद नहीं करता। मेरा दिमाग खराब होता है ऐसी बातों को सुनकर।' 

4 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
इन खबरों पर अभी तक नेहा कक्कड़ का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। फैंस ना केवल उनके गाने बल्कि उनकी नटखट अदाओं को भी पंसद करते हैं। कुछ दिन पहले नेहा ने टिक टॉप पर 'दिलबर दिलबर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Himansh Kohli and Neha Kakkar - फोटो : file photo
खास बात है कि नेहा के साथ इस वीडियो में उनके साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली भी नजर आए थे। नेहा का यह वीडियो पुराना था। जैसे ही नेहा ने वीडियो को दोबारा उधर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। नेहा के फैन्स कमेंट्स में लिखते हैं कि नेहा को उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड की याद आ रही है। आपको बता दें, नेहा ब्रेकअप के बाद रियलिटी शो के दौरान ही रो पड़ी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें