फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमा दास ने जीता 5वां गोल्ड मेडल, अमिताभ बच्चन बोले- 'आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया'

Sun, 21 Jul 2019 11:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिमा दास, अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

भारत की स्टार धाविका हिमा दास की सुनहरी दौड़ जारी है। हिमा ने चेक रिपब्लिक में जारी एक इंटरनेशनल इवेंट के 400 मीटर रेस का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का समय लिया। यह इस महीने में उनका 5वां गोल्ड मेडल है। हिमा की इस उपलब्धि के बाद उन्हें देशभर से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड एक्टर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

अमिताभ बच्चन ने हिमा दास को बधाई देते हिए लिखा- YEEEEAAAHHHHHHHHHH.. BADHAI BADHAI BADHAI .. JAI HIND। हम सबको आप पर गर्व है हिमा दास जी, आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया !!! इसके साथ ही बिग बी ने तिरंगे के इमोजी भी शेयर किए।
 



 

 

विज्ञापन

3 of 4
Bollywood Actors - फोटो : Social Media

इससे पहले तापसी पन्नू, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉ़य ने भी उन्हें बधाई दी थी। तापसी ने लिखा था- अब वो अपनी खुद की सोने की खान खोल सकती हैं। विवेक ओबेरॉ़य ने लिखा था- हिमा दास को लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने की बधाई। वो भी पंद्रह दिन के अंदर। आपने सबको गर्व करने का मौका दिया है। जीतती रहो, चमकती रहो और लोगों को प्रेरणा देती रहो। जय हिंद।



 

 


 
विज्ञापन

4 of 4
हिमा दास - फोटो : social media
ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर 19 साल की हिमा इसी साल अप्रैल में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ से पीठ दर्द की वजह से बाहर हो गई थीं। इससे पहले हिमा ने इसी महीने 2, 6, 13 और 17 जुलाई 2019 को भी अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय इवेंट के 200 मीटर दौड़ में चार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें