फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन 'डुग्गू' तो 'चिंटू' कहलाते थे ऋषि कपूर, ये हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फनी 'निक नेम्स'

Mon, 30 Nov 2020 09:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ऋतिक रोशन, करीना कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : फाइल फोटो
नाम भले ही किसी का कितना भी अच्छा हो लेकिन घर- परिवार के लोग हर किसी को एक अलगनाम से पुकारते हैं। किसी को रीना, किसी को रिंकी, तो किसी को चिंटू और चिंकी। क्या आप जानते हैं कि खूबसूरत नाम वाले हमारे पसंदीदा सेलिब्रिटीज का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिनका नाम बेहद खूबसूरत है। लेकिन इनके घर वाले और करीबी दोस्त इन्हें एक अलग ही नाम से पुकारते हैं जो काफी फनी भी होते हैं। इस पैकेज में हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के इन्हीं कुछ फनी निक नेम्स से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर- चिंटू
सबसे पहले शुरुआत करते हैं बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से। ऋषि कपूर को वैसे तो सभी इसी नाम से जानते हैं। लेकिन उन्हें घर पर प्यार से 'चिंटू' कहा जाता है। ऋषि कपूर की पर्सनैलिटी देखकर उनका ये नाम काफी फनी लगता है।
विज्ञापन

3 of 11
करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान- बेबो
कपूर खानदान में निक नेम रखने का रिवाज ही रहा है। करीना कपूर खान का निक नेम 'बेबो' है। करीना को घर में प्यार से सभी बेबो कहकर पुकारते हैं। उनके इस नाम के बारे में तो अधिकतर लोग जानते ही हैं।

4 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर- लोलो
बारी आती है कपूर खानदान की एक और बेटी की। बॉलीवुड में अपना करिश्मा बिखेर चुकीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर को घर पर प्यार से 'लोलो' बुलाया जाता है। उनका ये नाम परिवार ने ही रखा है।
विज्ञापन

5 of 11
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर- रेमंड
अभिनेता ऋषि कपूर का कहना था कि उन्होंने कभी भी अपने बच्चों का कोई निक नेम नहीं रखा। लेकिन मां तो मां होती है। ऋषि कपूर ने बेटे का कोई निक नहीं रखा तो मां नीतू कपूर अपने बेटे को 'रेमंड' कहकर पुकारने लगीं। दरअसल रणबीर कपूर हमेशा बने-ठने और तहजीब में रहना पसंद करते हैं। उनकी इसी आदत से परेशान होकर मां नीतू कपूर ने उनका नाम 'रेमंड' रख दिया।
विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन- डुग्गू
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले ऋतिक को घर पर प्यार से 'डुग्गू' कहा जाता है। ऋतिक के पिता राकेश रोशन का निक नेम 'गुड्डू' है। इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम भी अपने नाम से मिलता जुलता ही रखा है।
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार- राजू
अक्षय कुमार को वैसे तो इंडस्ट्री में लोग और उनके फैन्स 'अक्की' कहकर पुकारते हैं। लेकिन अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है। इसलिए उनके कुछ दोस्त और करीबी उन्हें 'राजू' कहकर पुकारते हैं।

8 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा- मिमि
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का घर नाम 'मिमी' है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका बचपन में कई लोगों की नकल उतारती रहती थीं। जिस वजह से उनको घर में सभी मिमि कहकर पुकारने लगे। वहीं प्रियंका के कई फैंस उन्हें पिगी चोप्स और देसी गर्ल के नाम से भी बुलाते हैं।

9 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट बचपन में काफी मोटी और प्यारी हुआ करती थीं। आलिया को सब्जी में भी आलू ही पसंद हुआ करते थे। इसलिए उनके परिवार वालों ने उनका नाम ही 'आलू' रख दिया। आलिया को उनके करीबी आज भी इसी नाम से पुकारते हैं।

10 of 11
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर- चिरकुट
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का निक नेम 'चिरकुट' है। ये नाम उन्हें दिया है उनके बचपन के दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने। वरुण और श्रद्धा बचपन से ही साथ में पल-बढ़े हैं। दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। वरुण के चिरकुट नाम रखने के बाद श्रद्धा का नाम ही चिरकुट पड़ गया।
विज्ञापन

11 of 11
वरुण धवन - फोटो : PTI
वरुण धवन- पप्पू
अभिनेता वरुण धवन बॉलीवुड के स्टारकिड्स में से एक हैं जिन्हें करन जौहर ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद वरुण ने कई फिल्में लगातार कर अपने आपको साबित किया। वहीं बात वरुण के निक नेम की करें तो उनका निक नेम 'पप्पू' है। हालांकि इस नाम के बारे में ज्यादा कोई जानता नहीं है। लोग उन्हें वरुण कहकर ही पुकारते हैं।

पढ़ें: जब सारा अली खान ने करीना को कहा था 'आंटी', पिता सैफ अली खान ने दी थी ये हिदायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें