ओटीटी प्लेटफार्म के कंटेंट को लेकर फैंस के अंदर खासा उत्साहित नजर आते हैं, क्योंकि यहां पर उन्हें अपनी भाषा और जॉनर की चॉइस के हिसाब से बेशुमार कंटेंट मिल जाता है। यही वजह है कि लॉकडाउन समय के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। ओटीटी प्लेटफार्म नई प्रतिभाओं के लिए तो वरदान साबित हुए ही हैं, इसके साथ ही दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बॉलीवुड के कई सितारे भी ओटीटी पर अपना डेब्यू कर चुके हैं। बता दें कि ये सितारे सिर्फ बड़ी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि ओटीटी पर काम करने के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों की फीस के बारे में।