फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxoffice Collection: सिनेमाघर खुलने के बाद ये बड़ी फिल्में हुईं रिलीज, कुछ ने की ताबड़तोड़ कमाई तो कुछ का हुआ बुरा हाल

Sat, 19 Mar 2022 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी ने जिन उद्योगों पर सबसे बुरा असर डाला उनमें से एक फिल्म इंडस्ट्री भी है। इस खतरनाक वायरस की वजह से देशभर के सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा। सरकार के इस फैसले से फिल्म के प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और इस इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। अब कोरोना की लहर देश में कम हो चुकी है तो सिनेमाघरों की रौनक फिर से लौटती नजर आ रही है। लोग एक बार फिर अपने फेवरेट सितारों को देखने के लिए बड़े पर्दे का रुख करने लगे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोरोना की खतरनाक लहर के बाद सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुईं। इनमें से कुछ हिट रही तो कुछ ने लोगों को निराश किया। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 9
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशी
अक्षय कुमार स्टारार सूर्यवंशी सिनेमाघरों के खुलने के बाद सबसे पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पहले दिन फिल्म ने 26.29 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 195 करोड़ से ज्यादा का था।
विज्ञापन

3 of 9
83 - फोटो : सोशल मीडिया
83
रणवीर सिंह की यह फिल्म साल 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनाई गई थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से कोरोना महामारी की वजह से अटकी पड़ी थी, लेकिन जब इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया तो इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भले ही पार कर लिया लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह इसे फ्लॉप करार दिया गया।

4 of 9
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बंटी और बबली 2
यशराज प्रोडक्शन की यह फिल्म साल 2005 में आई बंटी और बबली का सीक्वल थी। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

5 of 9
अंतिम - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम
यह फिल्म भी सिनेमाघरों के खुलने के बाद रिलीज की गई थी। फिल्म में आयुष शर्मा और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान की वजह से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी। फिल्म ने कुल 37.55 करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

6 of 9
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा (हिंदी)
बाहुबली के बाद हिंदी पट्टी में साउथ की फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ा है। लोग साउथ की फिल्मों को अब काफी पसंद करने लगे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्में अच्छा प्रदर्शन करने लगी हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

7 of 9
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 123 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

8 of 9
राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया
राधेश्याम
प्रभास की इस बड़ी बजट की फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज क्रिएट हो चुका था, लेकिन फिल्म देखने के बाद लोगों को निराशा हाथ लगी। फिल्म को हिंदी दर्शकों ने पसंद नहीं किया। बजट के हिसाब से इस फिल्म ने बहुत कम कमाई की है। यह फिल्म अब तक 19.25 करोड़ की कमाई ही कर सकी है।
विज्ञापन

9 of 9
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स
फिल्म द कश्मीर फाइल्स अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। फिल्म ने अब तक 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें