फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड ने इस वजह से वापस लिया केस, पीट-पीटकर किया था लहूलुहान

Fri, 15 Jun 2018 07:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान कोहली
गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट के मामले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली को कोर्ट ने राहत देते हुए जेल से रिहा कर दिया है। कोर्ट ने अरमान कोहली के माफीनामे के बाद ये फैसला सुनाया है। बता दें कि उन्हें मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

2 of 5
अरमान कोहली
अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड नीरू ने बांद्रा कोर्ट में अपना केस वापस ले लिया जिसके चलते अरमान को आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया। इससे पहले कोर्ट ने अरमान कोहली से कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से माफी मांगे और खेद व्यक्त करें। साथ ही भविष्य में वे ऐसा नहीं करेंगे ये भी वचन दें। कोर्ट ने कहा कि ये पहला मौका नहीं है कि कोहली पर मारपीट का आरोप लगा है। 
विज्ञापन

3 of 5
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
कोर्ट ने कहा था कि इस आधार पर एफआईआर खारिज नहीं किया जा सकता कि दोनों पार्टियां स्वयं कोर्ट में आकर इसकी मांग कर रही हैं। कोर्ट ने कहा, हमें अपने समाज के बारे में भी सोचना है। हम यह चाहते हैं कि वह इस पूरी घटना पर खेद व्यक्त करें। 

4 of 5
अरमान कोहली
दरअसल, अरमान कोहली ने अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को खारिज करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के अनुसार, कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच सुलह हो गई है और उन्होंने एफआईआर खारिज करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान कोहली
याचिका के अनुसार, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को आर्थिक मुआवजा भी दे दिया है। कोर्ट में गुरुवार को कोहली के पिता और फिल्म निर्देशक राजकुमार कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थीं। इससे पहले कोर्ट ने अरमान कोहली को 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें