Hichki and Raid
बात करें अजय देवगन की 'रेड' की तो इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 5.71 करोड़, रविवार को 7.22 करोड़, सोमवार को 2.42 करोड़ तो वहीं मंगलवार को 2.41 करोड़ तो वही बुधवार को कमाई में बढ़ोतरी करते हुए रेड ने 2.62 करोड़ का बिजनेस किया। गुरुवार की कमाई को मिलाकर फिल्म अब तक 90.11 करोड़ की कमा चुकी है। इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए है। इसी के साथ फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है।