फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में हीरो हीरोइनों को बराबर पैसे न मिलने के सवाल पर रानी का करारा जवाब

Mon, 12 Mar 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rani mukherji
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी 23 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब रानी मुखर्जी से बॉलीवुड में हीरो और हीरोइनों को बराबर पैसे ना मिलने के बारे में पूछा गया तो रानी ने बेहद चौंका देने वाला जवाब दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Rani
रानी ने कहा, जिन्हें एक्टिंग भी नहीं आती वो भी आजकल इसी मुद्दे पर बात करते हैं। जिन्हें एक्टिंग करनी नहीं आती वो भी फीस में समानता की बात करते हैं। आपको अपने फील्ड में अच्छा करने की जरूरत है। पैसा खुद आएगा। एक्टर्स एंडोर्समेंट्स और रिबन काट कर भी पैसा कमाते हैं। पैसा कहीं से भी आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Hichki
रानी ने आगे कहा, मैं अपने पति आदित्य चोपड़ा के काम में दखल नहीं देती। मेरे अचीवमेंट्स मेरे हैं और उनके अचीवमेंट्स उनके हैं। मैं उनकी फिल्मों का हिस्सा रही हूं, मैंने उनके प्रोडक्शन में योगदान दिया है, लेकिन कंपनी उनके पापा और उनकी है।
विज्ञापन

4 of 4
Rani Mukerji
फिल्म 'हिचकी' ब्राड कोहेन की ऑटोबायोग्राफी पर बेस्ड है। रानी मुखर्जी फिल्म में एक टीचर नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं जो टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित है। बता दें कि ब्राड कोहेन अमेरिका में पॉपुलर मोटिवेशन स्पीकर और टीचर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें