टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर ‘बागी 2’ रिलीज हो गयी है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। इस बीच फिल्म हीरोपंती में टाइगर के साथ काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
2 of 4
Tiger Shroff and Kriti Sanon got married in Kashi
- फोटो : demo
हाल ही में जब कृति से 'बागी 3' का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया तो कृति ने कहा, 'मैं वो इंसान नहीं हूं, जिससे आपको यह सवाल पूछना चाहिए, लेकिन निश्चित तौर पर मैं एक बार फिर टाइगर के साथ फिल्म में काम करना चाहूंगी। आपको बता दें कि बागी 2 के रिलीज के बाद से ही बागी 3 की एक्ट्रेस को लेकर चर्चा बनी हुई है। बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ कौन सी एक्ट्रेस होंगी इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
kriti sanon
'बागी-2' की स्क्रीनिंग पर पहुंची कृति ने टाइगर की तारीफ करते हुए कहा, हमने एक साथ एक फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। कहीं न कहीं इस बात की एक खास अहमियत है। मुझे टाइगर पर गर्व है, क्योंकि वह हर फिल्म के साथ एक नए स्तर को छू रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
अपनी आखिरी रिलीज 'बरेली की बर्फी' की सफलता में बिजी कृति सेनन अब हॉउसफुल 4 में नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला की हॉउसफुल 4 के साथ कृति सेनन अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' के बाद दूसरी बार साजिद नाडियादवाला के साथ मिलकर काम करेंगी।