हीरोपंती 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेजन प्राइम वीडियो की घोषणा
ओटीटी रिलीज की जानकारी देते हुए प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "हीरोपंती 2 एक कम्प्लीट एंटरटेनर है और मुझे अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ढेर सारे एक्शन, रोमांस और ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर इस फिल्म को दर्शक खूब एन्जॉय करेंगे। मुझे इस फिल्म में काम करने में बहुत मजा आया, खासकर एक्शन दृश्यों में। मैं रोमांचित हूं कि दुनिया भर में मेरे प्रशंसक अब अपने घरों में बैठकर आराम से फिल्म का आनंद ले सकते हैं।”