टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : insta
हीरोपंती 2 के ट्रेलर में बबलू यानी टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं साइबर की दुनिया का बादशाह लैला यानी नवाजुद्दीन सिद्दकी झलक भी दिखाई दी। जहां इस ट्रेलर में इमोशन देखने को मिला हैं तो वहीं जबरदस्त थ्रिलर भी है। ट्रेलर में बबलू के गुस्से, दर्द और जुनून को दिखाया गया है। ट्रेलर काफी धमाकेदार है।