फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin: हिंदी भाषा पर छिड़े विवाद के बीच वायरल हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो, बॉलीवुड को लेकर किए ये बड़े खुलासे

Fri, 29 Apr 2022 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दक्षिण भारत की फिल्मों की हिंदी में पट्टी जबरदस्त कमाई के बाद से ही बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच धमासान देखने को मिल रहा है। हाल ही में किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हुई ट्विटर वॉर पर कई सेलेब्रिटीज से लेकर नेताओं तक के बयान आ चुके हैं। इस बीच एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवाज बॉलीवुड के लोगों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये तीन चीजें बदलना चाहते हैं नवाजुद्दीन
दरअसल, यह वीडियो एक समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू का है। बातचीत के दौरान जब नवाजुद्दीन से सवाल पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किन तीन चीजों को बदलना चाहेंगे। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह सबसे पहले बॉलीवुड का नाम बदलकर हिंदी सिनेमा रखेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह दूसरी चीज जो बदलना चाहेंगे वह है स्क्रिप्ट की भाषा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जो भी स्क्रिप्ट तैयार की जाती है वो रोमन में होती है। मैं इसे देवनागरी में करना चाहूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजकल जब फिल्में बनती हैं तो डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर सब इंग्लिश में बात करते हैं ऐसे में एक्टर को कुछ समय में ही नहीं आता कि क्या करना है? इससे उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी भाषा पर गर्व करते हैं दक्षिण भारत के लोग
इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने कहा कि दक्षिण भारत के लोग अपनी भाषा पर गर्व करते हैं। वहां डायरेक्टर एक्टर कैमरामैन सब एक ही भाषा में बात करते हैं। साथ ही वहां की स्क्रिप्ट भी स्थानीय भाषा में ही लिखी होती है। उन्होंने कहा कि इन सब बातों से जो माहौल बनता है तो कुछ तो अच्छा क्रिएट होगा ही।
विज्ञापन

4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती 2 में नेगेटिव रोल निभाया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने लीड रोल प्ले किया है। अहमद खान की यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन आखिरी बार फिल्म सीरियस मेन में नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें