अपने मां-पिता और भाई के साथ अथिया
- फोटो : इंस्टाग्राम-@athiyashetty
अथिया को रही रचनात्मक काम करने की चाह
अथिया को बचपन में पिता सुनील शेट्टी के फिल्म सेट पर जाने की मनाही रही, इसलिए उस समय उन्हें फिल्मों में काम करने का ख्याल नहीं आया। इसके बावजूद आगे चलकर अथिया कुछ ना कुछ रचनात्मक काम करने का मन बना रही थी। वह कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में कहती हैं, 'हर महीने मेरा मन बदल जाता, कभी मैं अपने दादा की तरह आर्किटेक्ट बनने की सोचती, तो कभी अपनी मां की तरह फैशन डिजाइन बनना चाहती। वहीं किसी दिन मैं एयर होस्टेस बनने के बारे में सोचने लगती। हां, एक बात तय थी कि मैं जो भी काम करूंगी, वह रचनात्मक होगा।' यही कारण रहा कि स्कूल के दिनों में अथिया ने रंगमंच और नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया।