फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 10 हस्तियों समेत 38 लोग आए #Metoo के लपेटे में, डिटेल भी जान लीजिए

Thu, 18 Oct 2018 07:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
metoo
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जब से मीटू अभियान के तहत नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए, उसके बाद से बॉलीवुड में एक भूचाल सा आ गया। एक के बाद एक आरोप सामने आने लगे। मी टू अभियान के तहत अभी तक बॉलीवुड की दस हस्तियों समेत 38 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से काफी पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। जानिए बॉलीवुड में अब तक किन-किन लोगों पर आरोप लग चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Tanushree
1. नाना पाटेकर- इस कढ़ी में पहला नाम नाना पटेकर का निकल कर आया। बता दें कि एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं तब से बॉलीवुड में हलचल मची हुई है। तनुश्री ने 10 साल पुराना मुद्दा उछाला है। तनुश्री ने कहा है कि हॉर्न ओके मूवी की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर नें उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है
विज्ञापन

3 of 11
aurag kashyap and vikas bahl
2. विकास बहल- मी टू कैंपेन हर रोज एक नया मोड़ ले रहा हैं। फिलहाल बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसकी चपेट में हैं। अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के डायरेक्टर विकास बहल के खिलाफ भी यौन शोषण का मामला सामने आया था, जिसके बाद ऋतिक रौशन ने बयान दिया था कि मैं किसी भी ऐसे इंसान के साथ काम करना नहीं चाहूंगा जिसका चरित्र इतना गंदा हो।

4 of 11
आलोक नाथ - फोटो : SELF
3. आलोक नाथ- संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा रेप का आरोप लगाया है। विनता ने बताया कि आलोक नाथ ने उन्हें खूब शराब पिलाई और फिर उनका रेप किया था। यह मामला 19 साल पुराना है। इस मामले में आलोक नाथ ने विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर एक रुपये मुआवजा मांगा।
विज्ञापन

5 of 11
chetan bhagat
4. चेतन भगत- चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद हर तरफ चेतन भगत की चर्चा हो रही है। चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली है। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी है।
विज्ञापन

6 of 11
rajat kapoor
5. रजत कपूर- अभिनेता रजत कपूर पर दो महिलाओं ने आरोप लगाया है, जिसमें से एक पत्रकार हैं। रजत ने फोन पर ही पत्रकार के सवाल पूछने पर कहा, 'आवाज से तो लग रहा है कि आप बहुत सेक्सी होंगी।' इतना ही नहीं रजत ने पत्रकार से उनकी बॉडी का साइज भी पूछा। आरोपों के बाद रजत ने तुरंत इनका जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी एक अच्छा इंसान बनकर रहने की कोशिश की। अगर मैंने गलती से किसी को कुछ बोल दिया हो या कर दिया हो जिससे उनका दिल दुखा हो तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन

7 of 11
anu malik
6. अनु मलिक- अनु मलिका पर गायिका सोना महापात्रा और गायिका श्वेता पंडित आरोप लगाए हैं। श्वेता ने ट्विटर पर लिखा कि कैसे मलिक ने उनसे काम देने के बाद ‘किस’ की मांग की थी।  श्वेता ने लिखा कि मलिक यौन शिकारी हैं। उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार उस वक्त किया जब वह हिंदी संगीत इंडस्ट्री में नई-नई थी।

8 of 11
kailash kher
7. कैलाश खेर- कैलाश खेर पर एक महिला पत्रकार और सिंगर सोना महापात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था । दोनों ने कहा है कि कैलाश उनसे अश्लील बातें किया करते थे। हालांकि कैलाश खेर ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है।

9 of 11
sajid khan
8. साजिद खान- फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर अब तक चार महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। बिपाशा ने बताया था कि कैसे साजिद शूटिंग के दौरान सेट पर गंदे जोक्स सुनाते थे।

10 of 11
Luv Ranjan
9. लव रंजन- अब तक metoo मामले में कई बड़े सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। 'प्यार का पंचनामा' के निर्देशक लव रंजन पर भी एक एक्ट्रेस ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, लेकिन लव रंजन ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए लिखा- "जब से मैंने ये आरोप पढ़े हैं मैं इन पर रिएक्ट करना चाहता हूं। मैं जोर से चिल्लाना चाहता हूं कि सब पागल हो गए हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
rohit roy
10- रोहित रॉय- टीवी-फिल्म एक्टर रोहित रॉय का नाम भी इस मामले में सामने आया है। रोहित पर एक महिला ने जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रोहित 16 साल की उम्र से उसे परेशान किया करता था। साथ ही गंदे संदेश भी भेजा करता था। महिला ने बताया रोहित रॉय ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी की और मुझे किस करने की कोशिश की और उस वक्त उनकी पत्नी बगल वाले कमरे में हुआ करती थी।
मी टू अभियान की आग देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक एमजे अकबर ,राहुल जौहरी,आशीष पाटिल,जतिन दास, सुभाष घई,विनोद दुआ,विवेक अग्निहोत्री,श्याम कौशल,जुल्फी सैयद,कनन गिल का नाम सामने आए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें