फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर में दो रातें कैद में रहे सलमान, आखिर उनकी मां क्यों बेटे से मिलने एक बार भी जेल नहीं गईं

Sun, 08 Apr 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan
काले हिरण शिकार मामले में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता सलमान खान को अदालत से शनिवार को जमानत मिल गई। जमानत मिलने की खबर मिलते ही उनके फैन्स ने भी उनकी रिहाई का जमकर जश्न मनाया। जोधपुर में कोर्ट के बाहर उनके फैन्स ने जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी और नाच गाना किया, वहीं मुंबई में भी उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में फैन जश्न मनाने इकट्ठे हुए। सलमान ने घर पहुंचते ही बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा भी बहुत खुश नजर आए और उन्होंने भी सलमान को स्पोर्ट करने के लिए फैंस को हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। पर क्या आपको मालूम है कि सलमान की मां क्यों सलमान से मिलने जेल नहीं गईंं थीं। आइए आपको बताते हैं सलमा आज तक एक ही बार सलमान से जेल मिलने गईं थीं।


 
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan - फोटो : Instagram
सलमान जब पहली बार वर्ष 2002 में हिट एंड रन केस में कुछ दिनों के लिए जेल गये थे तब उनकी मां और पिता उनसे वहां मिलने गये थे। जिसके बाद सलमान की मां ने सलीम से कहा था कि वह दोबारा उन्हें कभी सलमान से जेल में मिलने के लिए न लेकर आएं।
विज्ञापन

3 of 4
Salman Khan
आपको बता दें, हिट एंड रन केस में सलमान को 18 दिन जेल में बिताने पड़े थे। उस समय उनके पिता को उनके पिता को बहुत बुरा लगता था। उन्होंने अपना दुख बयां करते हुए बताया था कि जब भी वह घर पर एसी चलाते थे तो उन्हें बहुत बुरा लगता था। उन्हें खाना खाते समय भी बहुत खराब महसूस होता था।
विज्ञापन

4 of 4
Alvira Khan
सलमान पर जब भी कोई मुसीबत आई है उनके माता पिता हमेशा उनके स्पोर्ट में खड़े नजर आएं हैं। उनका पूरा परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। जब भी उनके किसी केस में सुनवाई हुई है उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता हमेशा सलमान के साथ खड़ी नजर आईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें