फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंशवाद पर बोलीं नवाजुद्दीन की फिल्म की हीरोइन, इसका मतलब ये नहीं कि हम जिंदगी में...

Thu, 02 Jul 2020 12:43 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद वंशवाद और खेमेबाजी जैसे मुद्दों पर चल रही लगातार बहस में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी कूद पड़ी हैं। उनका कहना है कि वंशवाद और गुटबाजी तो हर इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा है। तमन्ना कहती हैं, 'फिल्म इंडस्ट्री में वंशवाद चलता है, इसमें तो कोई दो राय नहीं है। लेकिन, यह तो हर पेशे में होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं कर सकते।'
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में आई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की। इसके बाद वह लगातार दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करती रही हैं। हिंदी में तो उन्होंने हमशकल्स, एंटरटेनमेंट और खामोशी जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन, दक्षिण भारतीय सिनेमा में तमन्ना की गिनती बड़ी अभिनेत्रियों में की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना कहती हैं, 'मैंने जब दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी, तब मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मेरे लिए मेरी योग्यता और मेरा हुनर ही सब कुछ था। अगर देखा जाए तो आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों ने भी अपनी पहचान अपने दम पर ही बनाई है। अगर आपका काम अच्छा है तो लोग उसे जरूर पसंद करेंगे।'

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाले समय के लिए तमन्ना भाटिया का नाम दो तेलुगू फिल्मों 'सीटीमार' और 'दैट इज महालक्ष्मी' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हिंदी फिल्म 'बोले चूड़ियां' से जुड़ा हुआ है। इन तेलुगू फिल्मों की शूटिंग अभी बाकी है लेकिन तमन्ना के हिसाब से अभी किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग इतनी जल्दी शुरू नहीं होने वाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
वह कहती हैं, 'मुझे लगता है कि शूटिंग को सुचारु रूप से चालू होने के लिए कुछ महीने और लगेंगे। खासकर उन बड़ी फिल्मों को जिनमें बहुत ज्यादा लोगों की जरूरत होती है। मुझे नहीं लगता की शूटिंग इतनी जल्दी शुरू होंगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें