फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर और संजय लीला भंसाली की मुलाकात का असली सच आया सामने, जानना चाहेंगे

Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। कोलकाता में शूटिंग खत्म करने के बाद जब वह मुंबई पहुंचीं तो 'पद्मावत' के निर्देशक संजय लीला भंसाली से मुलाकात की, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भंसाली से मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि जाह्नवी भंसाली के साथ किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं लेकिन अब इस मुलाकात की सच्चाई सामने आ गई है। भंसाली के एक करीबी के मुताबिक, जाह्नवी ने संजय लीला भंसाली से मुलाकात नहीं की बल्कि वह तो उनकी भांजी शरमीन सहगल से मिलीं जो कि जाह्नवी की काफी अच्छी दोस्त हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शरमीन संजय लीला भंसाली की बहन बेला सहगल की बेटी हैं और वह उसी बिल्डिंग में रहती हैं जहां संजय लीला भंसाली का ऑफिस है। इस वजह से जब जाह्नवी शरमीन से मिलने पहुंची तो यह माना गया कि वह भंसाली से मिलने पहुंची हैं।

4 of 5
जाह्नवी और शरमीन ने लॉस एंजिल्स में दो साल तक एक ही एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई की है। तब से ही दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। लॉस एंजिल्स से मुंबई आने के बाद दोनों की दोस्ती खत्म नहीं हुई। बता दें कि शरमीन भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jhanvi Kapoor
जाह्नवी को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं वहीं शरमीन को उनके मामा संजय लीला भंसाली लॉन्च करेंगे। यह फिल्म मंगेश हाडवले निर्देशित करेंगे। बता दें कि जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' इसी साल 6 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें