फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा, 'सबूतों से हो सकती है छेड़छाड़'

Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती  (Rhea Chakraborty) व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। रिया को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। रिया की जमानत याचिका को खारिज करते हुए एक विशेष अदालत ने कहा कि यदि उन्हें रिहा किया जाता है, तो वह उन लोगों को सतर्क करेंगी और वे सबूत को नष्ट कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
कोर्ट ने कहा है कि जांच के दौरान रिया और शौविक कई नाम ले रहे हैं और ये जांच अभी शुरुआती चरण में है, अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह अभियोजन पक्ष के सबूतों से छेड़छाड़ करेगा। इसलिए, ऐसी परिस्थिति में आरोपी जमानत के हकदार नहीं हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
सैमुअल मिरांडा, रिया चक्रवर्ती और शौविक - फोटो : PTI
ड्रग्स मामले में एनसीबी ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा, अब्दुल बासित के नाम शामिल है। रिया पर ड्रग्स मुहैया करवाने, ड्रग्स के लिए पैसे देने, सुशांत के साथ पैडलर्स संग सीधे संबंध रखने, शौविक, सैमुअल, दीपेश को ड्रग्स के लिए इंस्ट्रक्शंस देने के आरोप हैं।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea
एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है। ड्रग्स एंगल 14 जून को हुई सुशांत की कथित मौत की जांच के दौरान सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet
सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें