फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के इन टॉप खलनायकों की आज भी है दुनिया दीवानी, अब इनके बच्चों के बारे में भी जान लीजिए

Thu, 28 Mar 2019 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड में विलेन का उतना ही महत्व है जितना कि एक लीड एक्टर का। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में विलेन्स की कभी कमी नहीं रही है। क्या आपने सोचा है अपने जमाने में फेमस रहे इन खलनायकों के बच्चे क्या करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले स्टार्स में से कुछ के बच्चे तो एक्टिव हैं और कुछ के लाइमलाइट से दूर। क्राइम मास्टर गोगो यानि की शक्ति कपूर के दोनों बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर फिल्मों में एक्टिव हैं। आज आपको मिलाते हैं इन 7 फेमस बॉलीवुड विलेंस के बच्चों से।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक मोहन
शोले, सत्ते पे सत्ता और कर्ज जैसी सफल फिल्में देने वाले मैक मोहन ने अपने अभिनय की बदौलत एक अलग ही मुकाम हासिल किया था। फिल्म में जहां-जहां खलनायक सांभा आता है लोग कांप उठते हैं। मैक मोहन आए तो क्रिकेटर बनने थे लेकिन किस्मत ने उन्हें विलेन बनाकर छोड़ा। मैक मोहन के बेटे विक्रांत मेकीजन भी फिल्मों में काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी
अमरीश का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायकों में शुमार है। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लिया करती थी। अमरीश पुरी ने जहां फिल्मों में विलेन के अलावा अन्य रोल प्ले किए, वहीं उनका बेटा राजीव पुरी ने फिल्मों में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वे मैरिन नेवीगेटर हैं।

4 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
एम.बी. शेट्टी
एक जमाने में बेहतरीन स्टंटमैन और विलेन एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं। एम बी शेट्टी ने विलेन का किरदार निभाकर ऐसा कॉम्पटीशन पैदा किया कि विलेन का रोल प्ले करने वाले बाकी एक्टर भी डर गए। एम बी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की। इसके बाद वो एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर। एम बी शेट्टी जैसा एक्टर और स्टंट मास्टर ना तो कभी हुआ और ना ही कभी होगा। एम बी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेन कबीर बेदी ने ‘खून भरी मांग’ में विलेन के किरदार से दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अगर आप सोच रहे हैं कि कबीर बेटी के बेटे अदम बेदी गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं तो आप गलत हैं। कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
दलीप ताहिल
प्यार को नाकामयाब करने में अगर किसी विलेन को याद किया जाता है तो सबसे पहले नाम आता है दलीप ताहिल का। दलीप ताहिल को ‘बाजीगर’, ‘राजा’, ‘इश्क’, ‘कयामत से कमायत’ तक में विलेन बनते देखा गया है। दलीप के बेटे ध्रुव ताहिल, लंदन में मॉडल हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर का नाम बॉलीवुड के मशहूर 'विलेन' की लिस्ट में शुमार है। 'बैडमैन' अक्सर फिल्मों में कभी हीरोइन से, तो कभी हीरो की बहन से छेड़-छाड़ करते नजर आए। वहीं उनके बेटे संजय को फिल्मी लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो तो बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति कपूर
70 और 80 दशक में विलेन बनकर भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले हरफनमौला कलाकार हैं शक्ति कपूर। सुपरहिट फिल्म 'तोहफा' में डायलॉग... आउ लोलिता इतना पॉपुलर हुआ कि स्कूल, कॉलेज के छात्रों के बीच यह एक ट्रेंड बन गया। शक्ति कपूर की तरह ही उनके बेटे सिद्धांत भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं। सिद्धांत ‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का आज बॉलीवुड में बड़ा नाम है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें