फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवानंद-अक्षय कुमार समेत ये 6 एक्टर्स प्यार में बार-बार दिल हारे, सलमान टॉप पर

Sat, 13 Apr 2019 01:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood
फिल्मों से ज्यादा कई फिल्मी सितारों के चर्चे उनके प्रेम प्रसंगों की वजह से होते हैं। फिल्मी दुनिया में सच्चे प्यार की कसमें खाने वाले कई अभिनेता सिर्फ एक बार नहीं, कई बार सच्चा प्यार कर बैठते हैं। कभी अपनी फिल्मों की हीरोइन के साथ तो कभी किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ। आइए आज बात करते हैं उन्हीं आशिकों की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
dilip kumar
दिलीप कुमार
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पहला प्रेम प्रसंग उनकी फिल्म की अभिनेत्री कामिनी कौशल के साथ था। उसके बाद मधुबाला के साथ उनका प्रेम बहुत गहरा रहा। फिल्म ‘नया दौर’ के वक़्त आउटडोर शूटिंग के लिए मधुबाला के पिता अत्ताउल्लाह खान ने 50 हजार रुपये नकद लेकर वादा किया, पर शूटिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद ये मामला अदालत पहुंचा, जहां दिलीप साहब ने स्वीकारा कि वो मधुबाला से प्यार करते हैं। ‘मुग़ल-ए-आजम’ के दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग को विराम लग चुका था। फिर उनका नाम वैजंतीमाला और वहीदा रेहमान के साथ जुड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर अपने जमाने के बहुत बड़े आशिक रहे। राज कपूर ने 19 साल की उम्र में 16 साल की कृष्णा कपूर से विवाह किया। फिर नर्गिस के साथ नौ साल तक उनका प्रेम प्रसंग चला। जब दिल टूटा तो राज कपूर ने शराब पीना शुरू कर दिया। इस पर उनकी पत्नी कृष्णा कपूर का कहना था, राज कपूर साहब को दिल टूटने की तकलीफ नहीं थी पर कल का लड़का सुनील दत्त उनकी हीरोइन को ले गया, इस बात से उनके अहंकार को बेहद ठेस पहुंची।

4 of 7
किशोर कुमार - फोटो : SELF
किशोर कुमार
मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार ने भी अपनी जिन्दगी में चार विवाह किए। उनकी पहली पत्नी बंगाल की अभिनेत्री रूमा घोष थीं, जो उन्हें छोड़कर चली गईं। फिर उन्होनें मधुबाला के साथ शादी की पर मधुबाला का पहला और आखिरी प्यार सिर्फ दिलीप साहब ही रहे। किशोर कुमार ने फिर योगिता बाली के साथ विवाह रचाया, जो सिर्फ दो साल तक चला। फिर किशोर कुमार ने लीला चंदावरकर से विवाह किया।
विज्ञापन

5 of 7
dev anand
देव आनंद
देव आनंद प्यार के बार बार गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति थे। उनका सच्चा प्यार सुरैया थीं, पर सुरैया की नानी को ये रिश्ता क़ुबूल नहीं था। कल्पना कार्तिक जो उनकी फिल्मों की हीरोइन थीं, उनके साथ देव साहब का प्रेम प्रसंग हुआ और फिर जीनत अमान के साथ। लेकिन उनकी शादी कल्पना कार्तिक के साथ हुई और इन प्रेम प्रसंगों के बावजूद इनकी शादी बची रही।
विज्ञापन

6 of 7
salman shah rukh aishwarya
आज के दौर के आशिकों में सबसे पहला नाम आता है सलमान खान का जिनके प्रेम प्रसंग हर किसी को जुबानी याद हैं। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ। सलमान खान का अफेयर सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय के साथ चर्चा में रहा। इस दौर के आशिकों की बात की जाए तो सबसे पहला नाम सिर्फ सलमान खान का ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
akshay kumar
अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे भी कम नहीं रहे। बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रहीं आयशा जुल्का और अक्षय कुमार का नाम भी खूब जोड़ा गया। इतना ही नहीं पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का नाम भी खिलाड़ी कुमार के साथ जुड़ चुका है। रवीना टंडन के साथ अक्षय का लव अफेयर लंबे समय तक चर्चा में रहा। इस लिस्ट में शिल्पा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें