प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म - परुगु (Parugu)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - वूट
फिल्म परुगु का निर्देशन भास्कर द्वारा किया गया था। बता दें कि भास्कर वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म बोम्मारिलू का निर्देशन किया था। इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक पिता की कहानी बताई गई है, जो अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता है और उन्हें प्यार-व्यार के जाल में नहीं पड़ने देता है। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब उनकी एक बेटी को एक आदमी से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में प्रकाश राज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलता है। जिस तरह से उन्होंने एक पिता की भूमिका निभाई है, जिसकी बेटी भाग गई है, वह आपका दिल जीत लेती है।