फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Fans: अपने पसंदीदा एक्टर्स की दीवानगी में फैंस ने पार की सारी हदें, किसी ने बदला नाम तो एक ने बनवा डाला मंदिर

Sat, 05 Mar 2022 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स की फैन फॉलोइंग दिन पे दिन बढ़ती जा रही है - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी बड़ी है उतनी ही प्रसिद्ध भी है। इसमें काम करने वाले एक्टर्स के लाखों करोड़ों फैंस हैं, जिनके पीछे फैंस दीवाने होते हैं। हमने कई बार देखा है कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इनसे मिलने के लिए फैंस सारी हदें पार कर देते हैं और कभी-कभी फैंस की ये दीवानगी पागलपन में बदल जाती है। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैंस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...... 
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी ख्याती भारत में ही नहीं विदेश में भी फैली हुई है। इनके फैंस की संख्या का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। लेकिन आज हम इनके लखनऊ में रहने वाले ऐसे फैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपना नाम ही बदल लिया है। विशाल सिंह शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपना नाम बदल कर 'विशाहरुख' रख लिया। इसके साथ ही विशाल ने अपने घर की हर दीवार पर अभिनेता की हजारों तस्वीरें लगा रखी हैं। इनके घर का हर कोना शाहरुख की बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरों से सजा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जगह इंडस्ट्री में कोई नहीं ले पाएगा। बिग बी ने अपने हर रोल को इतनी शिद्दत से निभाया है कि उनके ऊपर हर किरदार फिट लगता है। इतने साल के जबरदस्त करियर के बाद उनके फैंस की संख्या का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फैंस उनके पीछे पागल रहते हैं। इन्हीं में से एक फैन ने अमिताभ का कोलकाता में एक मंदिर बनवा रखा है, जिसमें उनकी मूर्ती लगी हुई है। यहां लोग बिग बी की पूजा करने आते हैं और 'जय श्री अमिताभ' के मंत्र का जाप भी करते हैं। 

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम पर आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान कायम कर ली है। वह अब बॉलीवुड अभिनेत्री से ज्यादा एक ग्लोबल आइकन के तौर पर जानी जाती हैं। अभिनेत्री के एक फैन ने उनकी पांच फुट लंबी पेंटिंग बनाई थी, जिसे देखकर आम जनता ही नहीं खुद प्रियंका भी चौंक गई थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
सलमान खान 
भाईजान के नाम से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान के लाखों फैन हैं, जो इनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। एक बार इनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए एक फैन फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर भूख हड़ताल पर चला गया था, जिसे देखकर सब हैरान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत 
अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत के फैंस की कमी नहीं है। विवादित बयानों के बावजूद भी लोग कंगना को काफी पसंद करते हैं। एक बार एक फैन ने अभिनेत्री को हजारों लव लेटर भेजे थे और यह भी दावा कर दिया था कि वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें