शाहरुख खान
- फोटो : Insatagram- @iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी ख्याती भारत में ही नहीं विदेश में भी फैली हुई है। इनके फैंस की संख्या का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। लेकिन आज हम इनके लखनऊ में रहने वाले ऐसे फैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपना नाम ही बदल लिया है। विशाल सिंह शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपना नाम बदल कर 'विशाहरुख' रख लिया। इसके साथ ही विशाल ने अपने घर की हर दीवार पर अभिनेता की हजारों तस्वीरें लगा रखी हैं। इनके घर का हर कोना शाहरुख की बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरों से सजा हुआ है।