फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 वजहों से टाइगर की 'बागी 2' बनी 100 करोड़ी, तोड़े कई रिकॉर्ड

Thu, 05 Apr 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tiger
'बागी 2' रिलीज होते ही टाइगर श्रॉफ की खुशी का ठिकाना नहीं है। हो भी क्यों न आखिरकार इस फिल्म ने बंपर कमाई करके संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का रिकॉर्ड जो तोड़ दिया है। अब टाइगर के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए है। फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखते हुए आप भी सोच रहें होंगे कि फिल्म के इतनी जल्दी सफल होने के पीछे वजह क्या है? तो आइए आपको बताते है 5 कारण जिसकी वजह से क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Tiger Shroff
टाइगर का एक्शन
टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म हीरोपंती के साथ ही एहसास दिला दिया था कि डांस और एक्शन उनकी ताकत रहेंगे और बागी 2 देखते हुए भी आपको ऐसा ही महसूस होगा। टाइगर श्रॉफ ने बॉगी 2 के लिए खासतौर पर हांग कांग में मार्शल आर्ट्स सीखा है और कही न कही उनकी मेहनत फिल्म में नजर आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
tiger
फिल्म के डायलॉग्स
फिल्म में एक्शन के साथ-साथ डायलॉग्स भी उम्दा हैं। फिल्म के शुरुआत में ही टाइगर कहते हुए दिखते हैं 'पत्थर फेंकने तक तो ठीक था तिरंगा जलाकर गलत कर दिया।' फिल्म में टाइगर आर्मी के जवान बने हैं जिसके खौफ से दुश्मन भी कांपते हैं। फिल्म में टाइगर को भारतीय सेना के जवान जितना पावरफुल दिखाया गया है और कहीं न कहीं एक वजह यह भी हैं फिल्म के हिट होने की।

4 of 6
tiger
टाइगर और दिशा की लव केमिस्ट्री 
बागी 2 हिट होने की एक बड़ी वजह है। दिशा और टाइगर बेशक अपने अफेयर को नकारते हों लेकिन दोनों की रियल केमिस्ट्री को दर्शक स्क्रीन पर जरूर देखना चाहेंगे। लोगों में इस रियल लाइफ कपल को स्क्रीन पर देखने की उत्सुकता भी बनी हुई है, जिसका फायदा फिल्म को मिल रहा है। खबरें तो ये भी हैं कि टाइगर-दिशा की रियल केमिस्ट्री को भुनाने के लिए ही मेकर्स ने इस बार श्रद्धा कपूर को कास्ट नहीं किया। दोनों की ये साथ में पहली फिल्म है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Tiger Shroff
कमाल का निर्देशन 
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आर्मी मैन के रोल में टाइगर के एक्शन सीन्स इतने कमाल के हैं कि सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों की गूंज बंपर सुनाई दे रही है। शायद यही वजह है कि 6 दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tiger Shroff
फिल्म का म्यूजिक
समय-समय पर आने वाले आतिफ असलम के गाने कहानी को दिलचस्प बनाते हैं। फिल्म के गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी ने जनता के दिल मे अभी से जगह बना ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें