फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर बनने से पहले बैकग्राउंड डांसर थे ये 5 स्टार्स, एक तो 'धोनी' भी बने

Mon, 06 May 2019 03:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebs
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई मुसीबतों का सामना किया। इंटस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए किसी ने वेटर की नौकरी की तो कोई सेलेब्स के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए, लेकिन इनकी कड़ी मेहनत का नतीजा ही था कि आज हर कोई इन्हें जानता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में जानकारी देंगे जो कभी सितारों के पीछे बैकग्राउंड डांसर थे लेकिन आज इनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।
विज्ञापन

2 of 6
shahid kapoor - फोटो : instagram
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बेशक एक स्टार किड हैं फिर भी बॉलीवुड में करियर बनाने में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर को फिल्म 'इश्क विश्क' से सफलता मिली थी।
विज्ञापन

3 of 6
दीया मिर्जा

दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने भी अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वो सालों पहले एक साउथ फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आई थीं। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

4 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : XsJJyS

काजल अग्रवाल
काजल आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम हैं लेकिन उन्होंने भी अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वो ऐश्वर्या राय बच्चन के एक गाने में नजर भी आती हैं। काजल ने फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने ऋतिक रोशन के पीछे धूम मचाले गाने में डांस किया था। चेतन भगत के नॉवेल द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित काई पो चे फिल्म सुशांत के लिए एक बड़ी कामयाब साबित हुई। यह फिल्म उनके करियर की शुरूआत थी, जिसके लिए उन्हें कई ऑडीशंस के बाद सिलेक्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरशद वारसी

अरशद वारसी
अरशद वारसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने 80 के दशक के सुपरस्टार जितेन्द्र के कई गानों में हिस्सा लिया था और अनिल कपूर के लिए ‘रोमियो नाम मेरा, चोरी है काम मेरा’ को कोरियोग्राफ भी किया था। साल 1996 में अरशद ने पहली बार अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म 'तेरे मेरे सपने में' काम किया था। हालांकि उन्हें पहचान राजुकमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई एम बी बीएस' से मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें