फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्रेशमेंट: कोरोना काल में तनाव को करिए दूर और देख डालिए कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में

Sun, 25 Apr 2021 01:15 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कॉमेडी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
चारों तरफ कोरोना कोरोना का हाहाकार मचा है और लोग इन खबरों से परेशान हो रहे हैं। हालांकि नेताओं से लेकर डॉक्टर तक हर किसी को यही सलाह दे रहे कि सुरक्षित रहना है और घबराना नहीं है। वहीं घर में बैठे बैठे लोग बोर भी हो रहे हैं और स्थिति के बारे में सोचकर परेशान भी। ऐसे में तनाव होने लग रहा है।अब अगर तनाव दूर करना है तो ध्यान तो भटकाना ही होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा कॉमेडी फिल्मों के बारे में जिन्हें देखते हुए आप भूल जाएंगी सारी परेशानी।
विज्ञापन

2 of 7
हेरा फेरी - फोटो : Instagram
हेरा फेरी

प्रियदर्शन की इस फिल्म में कॉमेडी का भरपूर डोज है। फिल्म के किरदार बाबू राव , राजू और श्याम को आज भी कोई भूला नहीं पाया है। एक रॉन्ग नंबर से पैदा हुई गलतफहमी किसी तरह से इन तीनों किरदारों की जिंदगी को प्रभावित करती है ये इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को कई साल हो चुके हैं लेकिन जब भी देखो तो हंसी आ ही जाती है। ऐसे में आप भी इस कोरोना काल में एक बार फिर जरुर लिजिए इस फिल्म का आनंद।
विज्ञापन

3 of 7
पड़ोसन - फोटो : social media
पड़ोसन

कॉमेडी फिल्मों का कॉनसेप्ट कोई नया नहीं है। गुजरे जमाने मे भी जबरदस्त कॉमेडी फिल्में बनती थीं जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते थे। ऐसी ही एक फिल्म थी पड़ोसन जो साल 1968 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुनील दत्त, किशोर कुमार, महमूद और सायरा बानो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की प्यारी सी कहानी और दिल बहला देने वाले गाने एक बार फिर आपकी पुरानी यादें ताजा कर देंगे।

4 of 7
गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006) - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमाल

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल को आप पहले भी देख चुके होंगे। हालांकि इस फिल्म की कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार है कि आप जितनी बार इसे देखेंगे उतनी बार ये आपको पसंद आएगी। फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी और शरमन जोशी ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं परेश रावल तो फिल्म की जान थे।
विज्ञापन

5 of 7
अंदाज अपना अपना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अंदाज अपना अपना

सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे सितारों से भरी ये फिल्म समय बिताने के लिए काफी अच्छी है। ये फिल्म रिलीज के वक्त कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि टीवी पर इसने लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर इस फिल्म को देखना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

6 of 7
hungama - फोटो : social media
हंगामा

एक नाम की गलतफहमी कितनी कॉमेडी पैदा कर सकती है ये जानने के लिए आप एक बार फिर हंगामा देख सकते हैं। परेश रावल ,रिमी सेन, आफताब शिवदसानी, अक्षय खन्ना, शक्ति कपूर जैसे सितारों से सजी ये फिल्म आपको हंसा हंसा कर लोट पोट कर देगी। फिल्म में परेश रावल के साथ साथ राजपाल यादव की एक्टिंग बोनस प्वाइंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नो एंट्री फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
नो एंट्री

पति-पत्नी पर बने जोक्स तो हमेशा लोगों को हंसाते ही हैं वैसे ही इस पर बनी फिल्म नो एंट्री भी लोगों को काफी पसंद आई थी। सलमान, अनिल, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता जैसे सितारों की ये फिल्म आपको सारे गम भूला देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें