बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र भले ही 85 साल के हो गए हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसी ही बरकरार है जैसी उनके जवानी के दिनों में हुआ करती थी। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके फैंस और दोस्तों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में धर्मेंद्र की पत्नी और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।