फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में भी फेमस हैं हेमा मालिनी, इस फिल्म के सीक्वल में भी देखना चाहते हैं ड्रीम गर्ल को

Mon, 02 Oct 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 5
sita aur gita
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के डांस और अभिनय के कायल न सिर्फ भारत में हैं बल्कि उनकी फिल्में रुस में लोग देखते नहीं थकते हैं। खासकर इनकी फिल्म 'सीता और गीता' वहां को लोगो को सबसे ज्यादा पसंद है। इतना ही नहीं सीता और गीता पार्ट 2 में वो लोग हेमा मालिनी को ही देखना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी सिनेमा में अपने योदगान के लिए अवॉर्ड लेने मॉस्को पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि रूस के लोगों से मिले प्यार को देखकर वो बहुत खुश हैं। लोग उन्हें यादगार फिल्म 'सीता और गीता' के भाग-2 में देखना चाहते हैं। वह रूस के चौथे भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआर) में भाग लेने पहुंची थीं।
  In Moscow to receive an award for my contribution  to Indian cinema  and popularising it in Russia  and the world. pic.twitter.com/ENYtHzcbiw — Hema Malini (@dreamgirlhema) October 1, 2017


 
विज्ञापन

3 of 5
hema malini
इस ईवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, 'मॉस्को में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए अवॉर्ड मिलना और रूस और दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए जिस तरह रूसी मेरे दीवाने हैं, यह अविश्वसनीय है।'
  The way Russians are crazy abt me is unbelievable. Esp Zeeta Geeta.They are ready to see Pt 2 if I’m going to act n it evn now 40 yrs later! pic.twitter.com/DEZczyVjar — Hema Malini (@dreamgirlhema) October 1, 2017


 

4 of 5
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
उन्होंने बताया, 'लोग मुझे सीता और गीता पार्ट 2 में देखना चाहते हैं। अगर मैं 40 साल बाद भी काम करती हूं, तब भी वो मुझे इस फिल्म में देखना चाहते हैं।' बॉलीवुड 'ड्रीमगर्ल' ने रूस में भारतीय राजदूत पंकज सरन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, इसमें वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।
  With Pankaj Saran the ambassador  and his wife . Also with a Russian fan pic.twitter.com/hfLgGT3bcJ — Hema Malini (@dreamgirlhema) October 1, 2017


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
हेमा ने ट्वीट किया, 'क्या गौरवशाली क्षण था! हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों को बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा जोरदार तालियां के बीच खूबसूरती से पेश किया गया।'
  Such a proud moment! My popular songs from Hindi films were performed beautifully amidst loud applause from the huge audience gathered — Hema Malini (@dreamgirlhema) October 1, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें