लोकसभा चुनाव में इस बार बॉलीवुड खासकर देओल परिवार का दबदबा और बढ़ गया। बॉलीवुड में हमेशा अपने रिश्तों को लेकर लाइमलाइट में रहे मां-बेटे अब संसद में एक साथ नजर आएंगे। हम बात कर रहे हैं सनी देओल और हेमा मालिनी की। पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब अभिनेता सनी देओल और हेमा मालिनी एक साथ संसद में नजर आए।
पहले दोनों कभी एक साथ घर में भी नजर नहीं आए। अभिनेता सनी देओल पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से पंजाब की गुरदासपुर सीट से उतरे थे और उन्हें जीत हासिल हुई। वहीं, हेमा मालिनी लगातार दूसरी बार मथुरा से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची। इससे पहले धर्मेंद्र भी राजनीति में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 6
hema malini
- फोटो : social media
दरअसल, शनिवार को संसद के सेट्रल हॉल में भाजपा की बैठक हुई । इसमें सनी देओल, किरण खेर, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी और रवि किशन जैसे सितारे शामिल हुए। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार थीं । उन्होंने यहां से दूसरी बार चुनाव जीता है। बैठक में पहुंचने पर हेमा मालिनी ने कहा, 'मेरे काम और पीएम मोदी की वजह से जीत हासिल हुई है ।'
विज्ञापन
3 of 6
ravi kishan
- फोटो : social media
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी बैठक के दौरान पहुंचे । वो गोरखपुर से बीजेपी के उम्मीदवार रहे । उन्होंने बड़ी जीत हासिल की । गोरखपुर सीट को बीजेपी का पारंपरिक सीट माना जाता है ।
4 of 6
kirron kher
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर ने भी जीत दर्ज की है । उन्होंने 2014 में भी इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था । जब किरण बैठक में पहुंचीं तो कुछ इस अंदाज में नजर आईं ।
विज्ञापन
5 of 6
sunny deol
- फोटो : social media
वहीं सनी देओल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वो अपनी जीत से काफी खुश हैं । सनी पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे । सनी की जीत पर उनके पिता धर्मेंद्र और बहन ईशा ने उनको बधाई दी थी ।
भोजपुरी गायक और एक्टर मनोज तिवारी भी बैठक में पहुंचे । मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई है । उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को हराकर ये सीट अपने नाम कर ली है ।