फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड जीत के बाद भी मोदी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाए ये 7 सितारे, जिनसे दिग्गज भी हारे

Fri, 31 May 2019 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Sunny Deol, Hema and Ravi - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था जिसमें राजनीति के अलावा फिल्मी सितारों और उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। वहीं अब देश के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। खास बात है मोदी के मंत्रिमंडल में कुछ सितारों को ही जगह मिली और कुछ को नहीं। जानिए ऐसे कौन से सितारे हैं जिन्हें मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जीत के बाद खुशी जाहिर करतीं हेमा मालिनी, साथ में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी (Hema Malini) ने मथुरा से दोबारा जीती हालांकि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। हेमा साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। हेमा मालिनी ने पिछले चुनाव में मथुरा में जयंत चौधरी को 3 लाख 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया और इस बार भी जीतकर दोबारा सांसद बनीं। 
विज्ञापन

3 of 8
सनी देओल - फोटो : Social Media
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल (Sunny Deol) ने भी भाजपा (BJP) के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनें, हालांकि मंत्रिमंडल में उन्हें जगह नहीं मिली। 

4 of 8
रवि किशन (फाइल फोटो) - फोटो : file photo
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) को उतारा था। जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं। रवि किशन इस सीट से जीत चुके हैं और पहली बार सांसद बनें। इस बार मंत्रिमंडल में उन्हें जगह नहीं मिली। 
विज्ञापन

5 of 8
manoj tiwari - फोटो : file photo
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) इस बार भी चुनाव मैदान में थे। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से शीला दीक्षित मैदान में थीं। यह दोनों दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से आमने सामने थे। मनोज तिवारी ने भारी मतों से जीत दर्ज की लेकिन मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।  
विज्ञापन

6 of 8
kirron kher - फोटो : social media
बॉलीवुड से राजनीति में पहुंची किरण खेर (Kirron Kher) ने साल 2014 में चंड़ीगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था और जीती थीं। इस बार भी किरण खेर ने भारी मतों से चुनाव जीता और दोबारा सांसद बनीं। हालांकि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Gautam Gambhir - फोटो : PTI
पूर्वी दिल्ली की सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गौतम गंभीर को कुल 696156 वोट मिले थे। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से था। गौतम को चुनाव में प्रचंड जीत मिली लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिली। 
विज्ञापन

8 of 8
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
हंस राज हंस पहली बार चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। भाजपा ने उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली उतारा था। इन्हें भारी मतों से जीत मिली लेकिन कैबिनेट का हिस्सा नहीं बने। हंस राज हंस का मुकाबला कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आम आदमी पार्टी के गुग्गन सिंह रंगा से था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें