सिनेमाजगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी शादी काफी चर्चा में रही। इसकी वजह एक तो अभिनेत्रियों का मशहूर होना और दूसरा उनकी शादी उन लड़कों से होना जो पहले से शादीशुदा थे। इस लिस्ट में अभिनेत्री हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है। हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा थे। हेमा से शादी करने के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। हेमा मालिनी का 16 अक्टूबर को जन्मदिन हैं। जानिए उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनका दिल उन पर आया जो पहले से शादीशुदा थे।