फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी बनने के बाद हेमा मालिनी ने बेटी के लिए किया स्पेशल पोस्ट, देवी के रूप में देखकर हुईं भावुक

Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने एक सपने के पूरा होने की खुशी जाहिर की है। पहले हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका एक बड़ा सपना पूरा हो गया। दरअसल ये सपना उनकी बेटी ईशा देओल को लेकर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अपने पोस्ट में हेमा मालिनी ने लिखा है, 'मेरे ख्वाबों में से एक ख्वाब आज पूरा होने जा रहा है। मेरा सपना था कि ईशा बैलेट डांस करते हुए सीता का किरदार निभाएं। यह सपना मुंबई में पूरा होगा। आप सभी उसकी सक्सेस के लिए प्रार्थना करें।' इसके बाद हेमा ने एक पोस्ट और जारी किया। इस बार पोस्ट के साथ हेमा मालिनी ने ईशा देओल की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। 
विज्ञापन

3 of 4
इन तस्वीरों में ईशा स्टेज पर परफॉर्म करती हुईं नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए हेमा ने लिखा है, 'सब कुछ अच्छे से हो गया। सक्सेस, ईशा ने सीता का रोल किया, मैं ऑडियंस में बैठी उसे देख रही थी-पहली बार। पहली बार मैं स्टेज के इस तरफ थी। थोड़ा मुश्किल था मेरे लिए एडजेस्ट करना लेकिन मैं खुश थी क्योंकि मेरी बेटी मेरा रोल कर रही थी।' 
विज्ञापन

4 of 4
ईशा के स्टेज परफॉर्मेंस की खूबसूरत तस्वीरों को हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के लिए शेयर किया है। आपको बता दें कि मुंबई में ईशा देओल का डांस परफॉर्मेंस था। सीता के किरदार में ईशा देओल डोली में बैठीं नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें