फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी के पिता को पसंद नहीं थी धर्मेंद्र से उनकी दोस्ती, दोनों को अलग रखने के लिए एक्ट्रेस के साथ शूटिंग पर पहुंच जाते थे

Wed, 03 Mar 2021 07:31 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में पूरे देश भर से टैलेंटेड कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। फिलहाल इस शो में कुल 12 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। इस हफ्ते में हेमा मालिनी आने वाली हैं। इस दौरान वह अपने शूटिंग के दिनों के किस्से सुनाती हैं। इस बीच उन्होंने अपने और धर्मेंद्र के बारें में एक ऐसी बात बताई जो सुनकर सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, जब हेमा मालिनी के सामने इंडियन आइडल कंटेस्टेंट अंजलि गायकवाड़ ने हेमा मालिनी के 'ऐ दिले नादान' और ‘'झूठे नैना बोले' जैसे गानों पर परफॉर्म किया। 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : Twitter
इसी दौरान हेमा मालिनी ने एक बड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वो और धर्मेंद्र एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उस वक्त हेमा मालिनी के पिता उनके साथ आते थे ताकि वो धर्मेंद्र के साथ अकेले में वक्त ना बिता सकें। पिता के सामने हेमा मालिनी भी कुछ कर नहीं पाती थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
हेमा मालिनी ने घटना को याद बताया, 'आमतौर पर शूटिंग के लिए मेरी मां या मेरी चाची मेरे साथ आती थीं, लेकिन एक गाने की शूटिंग में मेरे फादर मेरे साथ थे क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं मैं और धरम जी अकेले में वक्त ना बिता रहे हों। उन्हें पता था कि हम दोनों खास दोस्त हैं।'

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने आगे बताया कि 'मेरे पिता को यह जानकारी थी कि हम दोनों दोस्त हैं। मुझे याद है जब हम कार में जाते थे, तो मेरे पिता तुरंत मेरे बाजू वाली सीट पर बैठ जाते थे। लेकिन धरम जी भी कम नहीं थे, वो दूसरे बाजू की सीट पर बैठ जाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Instagram
सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 को हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। बीते एपिसोड में नेहा कक्कड़ की दरियादिली एक बार फिर से देखने को मिली। उन्होंने इंडियन आइडल के मंच से उत्तराखंड आपदा में प्रभावित हुए परिवारों को 3 लाख रुपए की डोनेशन दी। बता दें कि इससे पहले सिंगर ने बॉलीवुड लिरिस्ट संतोष आनंद जी को 5 लाख रुपए दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें