फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर विदेशी सेलेब्स के ट्वीट पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं

Thu, 04 Feb 2021 11:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन स्थित अपने आवास पर सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन पर विदेशी सेलेब्स के ट्वीट ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। एक के बाद एक फिल्मी सितारें उनके द्वारा किए गए ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी  का नाम भी जुड़ गया है। हेमा मालिनी ने विदेशी सेलेब्स पर सीधा हमला बोला है।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेमा मालिनी ने ट्वीट किया और कहा कि, 'विदेशी सिलेब्रिटीज भारत के आंतरिक मामले पर भी टिप्पणी कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे देश का सिर्फ नाम ही सुना है। वे हमारी नीतियों और घटनाओं पर बयान दे रहे हैं। आश्चर्य है कि आखिर वे पाना क्या चाहते हैं और इससे भी अहम बात यह है कि आखिर किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं?'
 
विज्ञापन

3 of 5
rihanna - फोटो : rihanna
बता दें कि हेमा मालिनी से पहली कई और भी बॉलीवुड सितारों ने विदेशी सेलेबस के ट्वीट पर आपत्ति जताई। अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर,  फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, सिंगर लता मंगेशकर और एक्ट्रेस कंगना रणौत समेत कई स्टार्स ने विदेशी हस्तियों की ओर से बयान दिए जाने का विरोध करते हुए इसे एक प्रोपेगैंडा बताया।

4 of 5
किसान आंदोलन - फोटो : Instagram
तो वहीं दूसरी तरफ विदेशी सेलेब्स के ट्वीट्स को बॉलीवुड के कई सितारों का समर्थन भी मिल रहा है। जिसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर अली फजल, सिद्धार्थ, नकुल मेहता और पंजाबी सिंगर्स दिलजीत दोसांझ, जैज धामी ने उनके पक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदेशी सेलेब्स - फोटो : Social media
भारत में किसान आंदोलन करीब दो महीने से चल रहा है। इसी मामले में विदेशी सेलेब्स ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' तो वहीं पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने ट्वीट कर लिखा था, 'पेड एक्टर्स...मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी. मैं किसानों के साथ हूं।' इसके अलावा विदेशी पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें