फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन के समर्थन में आईं हेमा मालिनी, कहा- 'सिनेमा के सितारे इंसानी शरीर में भगवान का अवतार हैं'

Wed, 16 Sep 2020 05:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी, जया बच्चन - फोटो : Twitter/PTI
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से ड्रग्स एंगल सामने आया है तभी से फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है। फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर इस समय दो फाड़ नजर आ रहे हैं। हाल ही में संसद भवन में सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने बॉलीवुड का पक्ष रखते हुए अभिनेत्री कंगना रणौत और सांसद रवि किशन के ऊपर निशाना साधा। जिसके बाद कंगना ने भी जया बच्चन पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

2 of 5
जया बच्चन - फोटो : ANI
इस पूरे विवाद के बाद जया बच्चन के समर्थन में बॉलीवुड से कई हस्तियां उतर आई हैं। इन हस्तियों में अब सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी का नाम भी शामिल हो गया है। हेमा मालिनी ने जया बच्चन के समर्थन में आकर कहा है कि बॉलीवुड का सम्मान हमेशा ऊंचा रहेगा और कोई भी ड्रग्स या नेपोटिज्म का आरोप लगाकर नीचे नहीं गिरा सकता।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
एक निजी चैनल से बात करते हुए हेमा मालिनी ने जया का समर्थन किया है। हेमा ने कहा कि, 'मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि बॉलीवुड एक खूबसूरत जगह, एक रचनात्मक दुनिया, एक कला और संस्कृति उद्योग है।  मुझे बहुत दुख होता है जब मुझे सुनने को मिलता है कि लोग इसके बारे में गलत बोलते हैं। जैसे ड्रग्स आरोप। ये कहां नहीं होता? लेकिन अगर कोई दाग है, तो आप उसे धो देते हैं और वह चला जाता है। बॉलीवुड पर लगा दाग भी चला जाएगा।'

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
आगे उन्होंने कहा कि, 'कई महान कलाकार हुए हैं। सिनेमा के सितारे इंसानी शरीर में भगवान का अवतार हैं। लोग आश्चर्य करते थे कि वे कलाकार थे या भगवान। राज कपूर, देव आनंद, धर्मेंद्र, अमित-जी, ये बॉलीवुड के उदाहरण हैं जिन्होंने बॉलीवुड को भारत में हर चीज का पर्याय बना दिया, बॉलीवुड भारत है। जब वे हमारे उद्योग का इस तरह मजाक उड़ाएंगे, तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा ने आगे कहा, हालांकि ऐसे कुछ मामले भी सामने आए हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि पूरी इंडस्ट्री ही खराब है। हेमा मालिनी ने इस दौरान नेपोटिज्म को लेकर भी अपनी बात रखी। हेमा ने कहा कि, 'अगर किसी का बेटा या बेटी इंडस्ट्री में आती हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि वे सुपरस्टार बन गए। प्रतिभा और किस्मत जरूरी होती है।'

पढ़ें: कैरी मिनाटी के 'बिग बॉस' में जाने की खबर से खुश नहीं फैंस, कुमार सानू के बेटे को गूगल ने किया परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें