शोले
- फोटो : अमर उजाला
अपनी रिलीज के इतने वर्षों बाद भी रमेश सिप्पी की शोले अपने कलाकारों और किरदारों के साथ एक बड़ा आकर्षण बनी हुई है। हेमा के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, संजीव कुमार जैसे किरदार भी नजर आए थे। फिल्म के सभी कलाकार हिट हैं। मगर जय-वीरू की जोड़ी और बसंती का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद है। बसंती का किरदार हेमा मालिनी के भी पसंदीदा किरदारों में से एक है।