फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र से होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी की शादी, धर्मेंद्र संग फेरे लेने के लिए बदला था धर्म

Wed, 16 Oct 2019 02:34 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
hema malini - फोटो : social media
हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को हेमा अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा की खूबसूरती और अदाकारी ने उन्हें ड्रीम गर्ल का खिताब दिलाया। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जब उनके पास शादी के लिए तीन बड़े सितारों ने प्रपोजल भेजा था । आखिरकार हेमा ने चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया।
विज्ञापन

2 of 12
hema malini
हेमा मालिनी इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें इस वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। हेमा 10वीं क्लास में थीं और उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। इस कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। इसके चलते हेमा की पढ़ाई सिर्फ 10वीं क्लास तक हो सकी। उनकी खूबसूरती पर उस दौर के कई एक्टर फिदा हो गए थे। हर कोई उन्हें अपनी दुल्हन बनाने का ख्वाब देखने लगा था।
विज्ञापन

3 of 12
Hema Malini
1974 का वो दौर जब हेमा से सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि दो और दिग्गज एक्टर प्यार कर बैठे थे। इन दो सितारों के नाम थे संजीव कुमार और जितेंद्र। संजीव हेमा से मन ही मन प्यार करते थे। लेकिन हेमा का नाम लगातार धर्मेंद्र से जोड़ा जा रहा था। वहीं हेमा के घर वाले दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। इसीलिए संजीव ने मौके पर चौका लगाने की सोची।

4 of 12
hema malini
संजीव कुमार ने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया। लेकिन हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। इसलिए वो शादी नहीं कर सकती। हेमा के मना करने के बाद भी संजीव ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।
विज्ञापन

5 of 12
hema malini
जितेंद्र ने हेमा को समझाया कि संजीव सीधे-सादे हैं, कुंआरे भी हैं, तुम उनसे शादी कर लो। लेकिन हेमा ने जितेंद्र से कहा कि वो संजीव को पसंद तो करती हैं लेकिन शादी नहीं कर सकतीं। इस बार हेमा की ना सुनकर संजीव बेहद दुखी हो गए थे। खबरों की मानें तो इस गम में संजीव शराब पीने लगे। इसके चलते उनकी सेहत भी खराब रहने लगी थी। यहां खास बात ये थी कि अब जितेंद्र का दिल भी हेमा पर आ गया था।
विज्ञापन

6 of 12
Jeetendra, Hema Malini - फोटो : social media
संजीव से शादी के इंकार के बाद जितेंद्र को लगा कि शायद अब हेमा उनसे शादी के लिए हां कह देंगी। वो भी हेमा से प्यार करने लगे थे। उन्होंने भी हेमा को प्रपोज कर दिया। उनके प्रस्ताव के बाद अब हेमा असमंजस में पड़ गईं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि बाल बच्चों वाले धर्मेंद्र को चुनें या कुंआरे जितेंद्र को। इसके चलते वो काफी तनाव में रहने लगी थीं।
 
विज्ञापन

7 of 12
hema malini
वहीं धर्मेंद्र भी ये नहीं समझ पा रहे थे कि पत्नी और बच्चों के होते हुए हेमा को कैसे अपनाएं। फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और हेमा ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। शूटिंग खत्म होने के बाद जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के घर पहुंच गए। दोनों के घरवाले बात ही कर रहे थे कि तभी धर्मेंद्र का फोन आया। उन्होंने हेमा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो फैसला लेने से पहले उनसे मिलें।

8 of 12
hema malini
अब हेमा काफी परेशान हो गई थीं। उन्हें देखकर जितेंद्र को लगा कि कहीं हेमा अपना फैसला बदल ना दें इसलिए उन्होंने उसी दिन तिरुपति मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। अभी हेमा इस बारे में सोच ही रही थीं कि फिर से फोन की घंटी बजी। इस बार जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा का फोन था। उन्होंने जितेंद्र को अपने प्यार का वास्ता देकर शादी ना करने को कहा।

9 of 12
hema malini
अब हेमा के घर पर लगातार कभी शोभा तो कभी धर्मेंद्र का फोन आने लगा। इतना ही नहीं धर्मेंद्र तो फ्लाइट पकड़कर हेमा के घर चेन्नई जा पहुंचे। फिर क्या था, जितेंद्र का हेमा से शादी करने का सपना अधूरा रह गया। इसके बाद जितेंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभा से 1976 में शादी कर ली। अभी हेमा और धर्मेंद्र की प्रेमकहानी अधूरी थी। वहीं हेमा के पिता को ये रिश्ता बिलकुल मंजूर नहीं था।

10 of 12
hema malini
हेमा के पिता उनके लिए लड़के देखने लगे। लेकिन अब हेमा का धर्मेंद्र के बिना रहना मुश्किल हो गया था। वक्त के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता चला गया। लेकिन धर्मेंद्र का शादीशुदा होना उनके रिश्ते की बाधा बन रहा था। दोनों अब खुलकर मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूलने लगे थे। वहीं धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कभी कोई बात नहीं करते थे।

11 of 12
परिवार के साथ हेमा मालिनी
1976 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हेमा ने कहा था कि वो धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर को बहुत पसंद करती हैं। लेकिन धर्मेंद्र के बिना नहीं रह सकतीं। वहीं धर्मेंद्र समझ नहीं पा रहे थे कि पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कैसे करें। क्योंकि प्रकाश कौर, धर्मेंद्र को तलाक देने के लिए तैयार नहीं थीं। आखिरकार हेमा और धर्मेंद्र ने वो फैसला लिया जो वो कभी नहीं लेना चाहते थे।
विज्ञापन

12 of 12
hema malini
दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी करने का फैसला लिया। फिर दोनों ने चुपचाप निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की। इस तरह हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी बन गईं। शादी के बाद 1981 में प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हेमा ने जो कुछ किया वो अच्छा नहीं किया। अगर हेमा की जगह वो होतीं तो ऐसा कभी नहीं करतीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें