हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा ने पहली फिल्म के बाद लगातार कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दीं। हेमा ने ‘शोले’, ‘सीता गीता’, ‘नसीब’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’, ‘प्रेम नगर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। हेमा ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ किया लेकिन, कुछ अभिनेताओं के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही। इनमें से एक राजेश खन्ना भी हैं। सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ हेमा ने 10 हिट फिल्में दीं। वहीं, धर्मेंद्र के साथ उन्होंने 35 फिल्मों में काम किया। कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी की वजह से वह बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' बनीं।