हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय, डांस, प्रोडक्शन और डायरेक्शन में हिट
हेमा मालिनी मशहूर अभिनेत्री और अब सफल राजनेता होने के साथ-साथ लोकप्रिय नृत्यांगना भी हैं। हेमा मालिनी जब अपने डांसिंग करियर के शिखर पर थीं, तब उन्होंने फिल्मों का रुख किया। 1968 में मशहूर अभिनेता राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से छा गईं। शोले, सीता और गीता, क्रांति, ड्रीम गर्ल, जॉनी मेरा नाम, नसीब, धर्मात्मा, बागबान, समेत कितनी ही फिल्मों में हेमा मालिनी ने अपने अभिनय का जादू चलाया है। उन्होंने अपने दौर के लगभग सभी टॉप सितारों के साथ काम किया है। अभिनय के अलावा टीवी प्रोडक्शन और निर्देशन की दुनिया में भी काम किया है। वे नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉपरेशन की अक्ष्यक्ष भी रही हैं, जो भारत सरकार की एक यूनिट है। इसके जरिए हेमा मालिनी ने दुनियाभर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली भारतीयों फिल्मों के प्रोडक्शन में सहयोग किया।